फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठमांडू से आ रही बस ने बाइक सवार को रौंदा

Mon, 28 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 तेज अनियंत्रित गति से नेपाल की राजधानी काठमांडू से दिल्ली जा रही बस ने इंदिरा चौक पर बाइक सवार किशोर को रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कर बस को कब्जे में ले लिया। इससे बस में सवार 38 लामा ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली। बाद में सभी लामा घंटों बस के छूटने के इंतजार में कोतवाली में ही बैठे रहे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू से 38 सदस्यीय लामा का एक दल रविवार को नेपाल की बस संख्या बा-3ख-2914 से बनबसा से होते हुए दिल्ली के लिए जा रही थी। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही बस इंदिरा चौक पर पहुंची तो एक बाइक इसकी चपेट में आ गई। हादसे में बाइक चला रहा बरेली के बहेड़ी निवासी शाहिद तो बाल-बाल बच गया, लेकिन बाइक में सवार उसका छोटा भाई शावेज पुत्र मो.अयूम गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इससे पहले कि चालक बस को रामपुर रोड की ओर मोड़ता, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को रोक लिया। पुलिस ने घायल शावेज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कर बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस के कब्जे में बस को देख उसमें सवार लामाओं ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनीं। बाद में पुलिस बस को लेकर कोतवाली पहुंच गई। जहां पर बस में सवार लामा घंटों बस के छूटने का इंतजार करते रहे। इधर पुलिस के मुताबिक बस स्वामी और पीड़ित पक्ष के बीच वार्ता चल रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें