गांव मुंडिया कला निवासी रहीस अहमद की सात वर्षीय पुत्री अलीशा की बुखार से मौत हो गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि शनिवार को दोपहर अलीशा को तेज बुखार आया उसके पूरे शरीर में दर्द था। अलीशा को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। इसी दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया। प्रधान लियाकत अली ने बताया कि गांव के दो लोग आशिंकत डेंगू से ग्रस्त है। प्रधान ने बालिका की मौत भी डेंगू बुखार से होने की बात कही है। प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग को मौखिक रुप से सूचित भी किया था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साधे है। प्रधान के अनुसार देर रात बालिका का दफन कर दिया गया। बता दें कि क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में डेंगू के चार मरीजों को इलाज चल रहा है। जिसमें तीन मरीज यूपी के रामपुर क्षेत्र के बताये गये हैं। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. वीके तिलारा के अनुसार सीएचसी में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ रही है। अस्पताल में रोजाना करीब 15 से 20 मरीज वायरल बुखार के पहुंच रहे हैं। जबकि एक आशंकित डेंगू मरीज को हल्द्वानी सुशीला तिवारी भेजा गया है।