फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लक्ष्य से तीन लाख रुपये कम हो रही काशीपुर डिपो की आय

Mon, 05 May 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय ने आय बढ़ाने के उद्देश्य से एक मई से प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। यह तीन महीने तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

इसके तहत काशीपुर डिपो के लिए रोजाना के लिए 11 लाख रुपये आय का लक्ष्य दिया गया है जबकि कमाई आठ लाख रुपये ही हो रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने 16 अप्रैल को सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया।
इसमें बताया कि वर्तमान में बीते वर्ष की तुलना में निगम की आय बहुत कम है जबकि अनाधिकृत संचालन में वृद्धि हुई है। चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना एक मई से शुरू की गई है। यह योजना नियमित, संविदा, विशेष श्रेणी, एजेंसी के चालकों-परिचालकों पर लागू होगी। कहा कि यदि इस दौरान कोई नया मार्ग पर संचालन किया जाता है और लोड फैक्टर कम आ रहा है।
विज्ञापन

वहीं प्रत्येक सेवा का दैनिक निर्धारित किमी व लक्षित लोड फैक्टर पर संचालित आय प्रति किमी का गुणांक बस की सीट के मुताबिक किया जाएगा करके लक्षित आय निर्धारित की जाएगी। वहीं लक्षित आय से अधिक आय आने पर 5-5 प्रतिशत चालक-परिचालक को देय होगी।
विज्ञापन

डिपो सूत्रों ने बताया कि लोड फैक्टर दो तरह से निकाला जाता है। फुल कैप्सिटी ऑफ इनकम (एफसीआई) और इनकम पर किलोमीटर (आईपीएएम) के माध्यम से लोड फैक्टर निकाला जाता है। डिपो के पास वर्तमान में 49, 42, 30 व 32 सीटर बसें हैं जो विभिन्न रूटों पर दौड़ती हैं। इसमें कितने किलोमीटर पूरे किए और बस की इनकम दोनों का आकलन करके लोड फैक्टर निकाला जाता है।
बताया मंडल में 20 डिपो हैं, जहां पहले सभी डिपो से आय ढाई करोड़ रुपये हुआ करती थी। वह अब डग्गामारी की वजह से काफी कम हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें