काशीपुर। नैनीताल और लोहाघाट के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए काशीपुर डिपो को जल्द ही भवाली डिपो से दो छोटी बसें मिलेंगी। बसों के आने के बाद इन रूटों पर बसाें का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
काशीपुर से नैनीताल और लोहाघाट के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय चल रही थी। डिपो के पास छोटी बसें नहीं होने की वजह से ये सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। ऐसे में अब डिपो को दो छोटी बसें मिल रही हैं। इन बसों को नैनीताल और लोहाघाट रूट पर संचालित किए जाने की संभावना है। डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि भवाली डिपो से दो छोटी बसें मिलने वाली हैं। इन बसों के आने के बाद पहाड़ी रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा।