फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर डिपो को नहीं मिलेंगी नई बसें

Mon, 23 Feb 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम ने नई छोटी बसें खरीदी हैं। ऐसे में रामनगर, रानीखेत, अल्मोड़ा डिपो को तो नई बसें मिल गई है, लेकिन काशीपुर डिपो को नई बसें नहीं मिली हैं। काशीपुर डिपो से पर्वतीय क्षेत्रों को बस चलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम ने 100 छोटी बसें खरीदी हैं, जो पर्वतीय रूटों पर चलने में मुफीद हैं। ये बसें पर्वतीय डिपो को दी गई हैं। कुमाऊं मंडल की बात करें तो भवाली, रानीखेत, अल्मोड़ा, लोहाघाट, पिथौरागढ़, रामनगर डिपो को बसें मिलीं। इन डिपो से बसाें का संचालन दिल्ली के लिए होगा। इसके अलावा काशीपुर डिपो को बसें नहीं मिलीं। डिपो प्रशासन को छोटी बसें मिलने की उम्मीद थी। छोटी बसें मिलतीं तो नैनीताल, रानीखेत से बस का संचालन किया जा सकता था। ऐसे में जब छोटी बसें नहीं मिल रही हैं तो फिर रानीखेत और नैनीताल के लिए बसों का संचालन होने की उम्मीद कम है। डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि काशीपुर डिपो को नई बसें नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें