काशीपुर विद्यालय में विजेता टीम के साथ अतिथि।
- फोटो : amar ujala
नेपाल में आयोजित छह दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में काशीपुर की टीम ने जीत हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 18 से 23 जनवरी तक नेपाल पोखरा में इंडो-नेपाल कबड्डी प्रतियोगिता हुई थी। इसमें तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीबी पंत इंटर कॉलेज, डीएवी की 10 सदस्यीय टीम ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। तीनों लीग मैच भारत और नेपाल की टीम के बीच खेले गए। पहले मैच में भारत की टीम ने 44-38 से जीता। दूसरा मैच 39-37 से जीता।
भारत ने नेपाल की टीम को 46-42 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। काशीपुर पहुंचने पर टीम का स्वागत किया गया। शनिवार को गणतंत्र दिवस पर तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय समिति ने टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
स्पोर्ट्स हेड सुमित सारस्वत ने बताया कि पहली बार काशीपुर की टीम ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह, समिति अध्यक्ष सीपी गुप्ता, प्रबंधक हीरामणि बलोदी, तरुण वर्मा, जीडी मठपाल, कोच देव कुमार, दिवाकर सिंह, अर्जुवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।