फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री के सत्याग्रह का असर, शुरू हुआ सड़क निर्माण 

Tue, 29 Jan 2019 12:19 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गदरपुर में रतनपुरा- नबाबगंज रोड पर हुए गड्ढों को पाटने के लिए डाली जा रही सामग्री।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश के सड़क निर्माण को लेकर किए गए सत्याग्रह का असर हो गया है। प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से महतोष से सोमवार को रतनपुरा-नबाबगंज तक जर्जर सड़क की दशा सुधारने का कार्य शुरू कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी के श्रमिकों ने बलजीत सिंह चौक से मार्ग पर बने गड्ढों को पत्थर की गिट्टी एवं मिट्टी डालकर भरा। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते शनिवार को पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त वैद्य बालेंदु प्रकाश ने महतोष मोड़ तिराहे पर मार्ग की जर्जर दशा में सुधार की मांग को लेकर चार घंटे तक सत्याग्रह किया था। एसडीएम विवेक प्रकाश और पीडब्लूडी के ईई जेसी पंतोला ने सोमवार से मार्ग पर बने गड्ढों को भरने एवं डामरीकरण कराए जाने का आश्वासन देकर पद्मश्री बालेंदु का सत्याग्रह समाप्त कराया था।

रविवार रात से ही विभाग की ओर से मार्ग पर डंपरों से गिट्टी एवं मिट्टी गिराने का कार्य शुरू कर दिया गया था। सोमवार को श्रमिकों ने गड्ढे पाटकर मार्ग का समतलीकरण का कार्य शुरू किया गया। पीडब्ल्यूडी के एई विनोद कुमार ने बताया कि चार किलोमीटर लंबे मार्ग पर पहले गड्ढों का भरान कर समतलीकरण किया जाएगा और उसके बाद डामरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, वैद्य बालेंदु प्रकाश ने खस्ताहाल सड़क में गड्ढे भरान का कार्य शुरू कराने के लिए शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया है। कहा कि गड्ढामुक्त मार्ग जनता का मौलिक अधिकार है। सरकार को संविधान के अनुच्छेद 21 का अनुपालन करते हुए क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश भर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें