फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्ची काो बस अड्डे के पीछे फेंका

Fri, 05 Aug 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
नवजात शिशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जसपुर बस अड्डे के पीछे अज्ञात लोगों ने एक नवजात बच्ची को फेंक दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान राहगीर सुनील बिष्ट ने बच्ची को काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बच्ची की हालत फिलहाल ठीक है। लोगों में चर्चा है कि किसी कुंवारी मां ने लोकलाज के भय के कारण बच्ची को यहां फेंक दिया होगा। या फिर किसी विवाहिता ने बेटे की मंशा पूरी नहीं होने पर नवजात को फेंक दिया होगा। पुलिस बच्ची को फेंकने वालों की तलाश कर रही है।

डाक्टर राजीव गुप्ता ने बताया कि नवजात को पैदा करीब चार घ्‍ांटे हुए थे। बच्ची को बोरे में बांधकर नाले में फेंका गया थ्‍ाा। अब उसकी हालात ठीक है, लेकिन बच्चों का डाक्‍टर नहीं होने के कारण उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्‍द्वानी भ्‍ाेजने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें