फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष बने जोगेंदर सिंह संधू

Mon, 06 May 2024 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जोगेंदर सिंह संधू
विज्ञापन
खटीमा। नानकमत्ता गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से जोगेंदर सिंह संधू को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष ने कमेटी के सदस्यों के साथ श्री दरबार साहिब में मत्था टेक अरदास कर प्रसाद ग्रहण किया। सदस्यों ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष हरबंस सिंह चुघ के इस्तीफे पर चर्चा व पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा होनी थी। बैठक के निर्धारित 11:30 बजे तक 27 मेंबर में से 12 मेंबर उपस्थित थे। कोरम पूरा होने के चलते जोगेंदर सिंह की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद से हरबंस सिंह चुघ का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। बैठक में जोगेंदर सिंह संधू को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद जोगिंदर सिंह सदस्यों के साथ श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेक अरदास की। गुरुद्वारा कार्यालय में सदस्यों ने जोगेंदर सिंह संधू को सिरोपा भेंट सम्मानित किया। वहां कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह, सदस्य हरभाग सिंह सुखवंत सिंह पन्नू, अमरजीत सिंह बेदी, प्रकाश सिंह,दवेन्दर सिंह, गुरदयाल सिंह,प्रभ शरण सिंह, एसजीपीसी के सदस्य प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें