फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लॉकर तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी

Wed, 07 Jan 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंंतनगर। मेट्रोपोलिस निवासी एक महिला के फ्लैट के अलमारी का लाकर तोड़कर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मेट्रोपोलिस टावर ए-पांच निवासी सूची तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 25 दिसंबर की शाम वह अपनी ससुराल हल्द्वानी गई थी। तीन जनवरी की शाम करीब छह बजे जब वह वापस अपने फ्लैट पर आई तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। जिसमें उसने अपने तनिष्क के बैग में तीन अंगूठी (दो गोल्ड और एक डायमंड की, जिस पर त्रिभुज आकार में मोती लगा हुआ था), दो पेंडेंट गोल्ड के, दो कानों के झुमके, एक जोड़ी पाॅजेब और एक जोड़ी बिछुवे, लगभग दो-तीन हजार रुपये रखे हुए थे, जिसे अज्ञात चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ चोरी कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें