फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर खरीदी जेसीबी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। केलाखेड़ा के मोहल्ला रत्ना मडैया निवासी आसिफ ने थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मृतक के खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि मृतक सलीम निवासी रत्ना मडैया केलाखेड़ा के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पांच लोगों ने मृतक के नाम से महिंद्रा फाइनेंस के माध्यम जेसीबी ली जबकि सलीम की मृत्यु जेसीबी फाइनेंस कराने से पहले हो चुकी थी। आरोपियों ने फाइनेंस कंपनी को गुमराह कर और सही तथ्य को छिपाकर जेसीबी फाइनेंस कराई। मृतक के बैंक खाते का भी प्रयोग किया गया। बैंक अधिकारियों की सांठगांठ के चलते बैंक खाते से रकम भी निकाल ली गई। एक आरोपी का पहले भी फर्जी मामले में केस दर्ज है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिजवान अल्वी, उस्मान अल्वी, तौफीक अहमद, नफीस, मोहम्मद आलिम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसआई देवेंद्र राजपूत को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें