सितारगंज। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 11 नवंबर की शाम लौका गांव निवासी जेसीबी ऑपरेटर रोशन सिंह जेसीबी किच्छा में खड़ी कर अपने चचेरे भाई अजय सिंह के साथ बाइक पर बैठकर अपने घर आ रहा था। अमरिया चौराहा बाईपास पर एचएस हॉस्पिटल के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे रोशन सिंह के सिर और शरीर में गंभीर चोट आईं। उनका भतीजा अजय सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद रोशन की मृत्यु हो गई। आपातकालीन 108 एंबुलेंस ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां रोशन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और घायल अजय सिंह को हल्द्वानी के एसटीएच में रेफर किया गया। रौशन के पिता जागीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया गया है।