फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी क्षतिग्रस्त, चालक को पीटा

Sat, 28 Feb 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना विभाग के भवन में अस्थायी रूप से संचालित तहसील में हुए कब्जे को हटाने पहुंची टीम पर वेंडरों ने पथराव कर दिया। वेंडरों ने जेसीबी को तोड़ दिया और चालक को जमकर पीटा। इससे वह लहूलुहान हो गया। इससे खफा निगम कर्मियों के समर्थन में मेयर ने कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सूचना विभाग के भवन में चल रहे अस्थायी तहसील की भूमि पर कई वेंडरों ने कब्जा जमा रखा है। शुक्रवार सुबह जब तहसीलदार संजय कुमार तहसील पहुंचे तो जगह जगह अतिक्रमण देख मामले की जानकारी एसडीएम विजय कुमार जोगदंडे को दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने नगर निगम से जेसीबी मंगवाकर तहसील में हुए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद एसडीएम और तहसीलदार चले गए। अतिक्रमण हटाते देख वेंडरों ने जेसीबी पर पथराव कर दिया। इससे जेसीबी के शीशे टूट गए। इस दौरान जेसीबी चालक उमाशंकर को भी जमकर पीटा गया। इससे वह लहूलुहान हो गया। यह देख किसी ने मामले की जानकारी एसडीएम को दी। जेसीबी चालक से मारपीट की सूचना पर एसडीएम पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उमाशंकर को मारपीट कर रहे लोगों के चंगुल से छुड़वाया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम कर्मी मेयर सोनी कोली के नेतृत्व में कोतवाली पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने जेसीबी चालक से मारपीट करने के आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में सीओ राजीव मोहन के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर नगर निगम कर्मी धरने से उठे। एएसपी टीडी वैला ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें