फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल प्रदेश में नंबर वन

Tue, 30 Jan 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर का जिला अस्पताल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कायाकल्य योजना के तहत स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने पर जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय (ऊधमसिंह नगर) को प्रदेश में नंबर एक रैंकिंग मिली है। जिला अस्पताल को 84.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इससे जिले के स्वास्थ्य विभाग अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। योजना के तहत प्रथम आए अस्पताल को 50 लाख रुपये मिलने हैं। 

विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान के तहत कायाकल्प योजना की अल्मोड़ा से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की क्षेत्रीय टीम ने रुद्रपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल का करीब दो माह पहले सर्वेक्षण किया था। इसके बाद राज्य स्तरीय टीम ने पिछले महीने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

सर्वेक्षण में अस्पताल की सफाई व्यवस्था के साथ ही मरीजों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं को भी परखा गया। साथ ही अस्पताल के मेडिकल अपशिष्ट के निस्तारण एवं अन्य मानकों का भी निरीक्षण किया गया था। सर्वेक्षण के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम में जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय को 84.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में नंबर एक रैंक मिली है।
विज्ञापन


जबकि, चैन राय जिला महिला अस्पताल हरिद्वार को 81.30 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और बीडी पांडेय जिला अस्पताल नैनीताल को 78 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान मिला है। रुद्रपुर जिला अस्पताल को प्रथम रैंकिंग मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जिला अस्पताल के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अमिता उप्रेती और अस्पताल प्रबंधक डॉ. अजय वीर सिंह ने बताया कि यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि का विषय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें