फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत

Mon, 06 Mar 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर।
विज्ञापन
जसपुर में रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जसपुर। मजदूरी करके घर लौट रहे श्रमिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला सूत मिल कॉलोनी निवासी पप्पू कश्यप (35) पुत्र बाबूराम कश्यप शनिवार रात नगर में मजदूरी करके पैदल अपने घर लौट रहा था कि सूत मिल कॉलोनी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कॉलोनीवासियों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पप्पू का एक पुत्र और एक पुत्री है। मृतक की पत्नी पांच साल से अपने मायके में ही रह रही है। मृतक की मां और बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।

उधर भाई की मौत की सूचना मिलने पर उसकी बहन प्रभा (28) पत्नी जयराम सरकारी अस्पताल पहुंची। इस दौरान उसका पैर अस्पताल के गेट पर लगे पाइप के जाल में फंस गया, इससे वह घायल हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पाइप कटवाकर महिला के पैर को निकाला। सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद प्रभा को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें