फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जसपुर बस स्टैंड परिसर बदहाल, सड़क पर गड्ढे और जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित जसपुर बस स्टैंड की सड़क बदहाल है। करीब 10 साल से सड़क को सुधारीकरण का इंतजार है। सड़क पर बने गड्ढे यात्रियों, राहगीरों और व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बारिश के दौरान जलभराव होने से दिक्कत अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड स्थित बस स्टैंड परिसर में 16 दुकानें और 10 आवास हैं। इनका मुख्य रास्ता स्टैंड परिसर से होकर गुजरता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बारिश के दौरान परिसर में पानी भर जाता है। जलभराव होने से लोगाें को बाहर निकलने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार नगर निगम प्रशासन और क्षेत्रीय पार्षद से इस संबंध में कह चुके हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
इनसेट.....
कोट
-आने-जाने का रास्ता खराब होने का असर बारिश के दौरान लोग कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसका असर काम पर पड़ता है। सड़क ठीक करने के लिए अपने खर्च से मिट्टी-रोड़ी डलवानी पड़ती है। -कमलकांत सिंह, एडवोकेट
विज्ञापन

कोट

-मानसून का सीजन यहां के निवासियों के लिए सबसे खराब समय होता है। लोगों को पानी और कीचड़ भरे रास्ते से आवाजाही करनी पड़ती है। पूर्व और वर्तमान मेयर को परेशानी बताने पर भी सुध नहीं ली गई।-मोहम्मद हसन, स्थानीय
कोट
नेशनल हाईवे के समीप होने के बावजूद सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। बारिश के दौरान लोग होटल में आने से कतराने लगते हैं। कारोबार पूरी तरह से ठप हो जाता है।-हिम्मत सिंह, कारोबारी
कोट

परिसर में बारिश के दौरान जलभराव होने से जहरीले कीड़े, सांप आदि का डर बना रहता है। वहीं धूप निकलने पर मच्छरों का प्रकोप और बीमारियां होने की आशंका गहरा जाती है। -रियाजुउद्दीन, स्थानीय
कोट
विभागीय टीम से स्थलीय निरीक्षण कराकर सड़क और परिसर के सुधारीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। क्षेत्रवासियों की समस्या के जल्द निस्तारण कराया जाएगा। -दीपक बाली, मेयर, काशीपुर
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें