फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड और नोएडा में रोजगार मेला लगाएगा जापान

Wed, 21 Oct 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। भारत और जापान के बीच व्यापार, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के मौकों को बढ़ाने की पहल शुरू हो गई है। दिल्ली में वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन के निदेशक एलएस बेदी, मुकुल मेहता ने जापान के कागोशिमा प्रीफेक्चर प्रांत के गवर्नर कोइची शिओटा की मुलाकात में इस पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में भारतीय युवाओं को जापान में रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के लिए नोएडा और उत्तराखंड में रोजगार मेले के आयोजन पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

भारत-जापान मैत्री कार्यक्रम के तहत भारत आए गवर्नर शिओटा से मिलने के बाद वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन के निदेशकों ने नानकमत्ता में पत्रकारों से बातचीत की। बेदी और मेहता ने बताया कि बैठक में सनमार्क्स हॉस्पिटैलिटी के सह-संस्थापक/सीईओ नवनीत सिंह जुनेजा और कोटोबा बिजनेस कंसल्टिंग के मालिक राजेश दास भी थे। बैठक में रोजगार मेले आयोजित करने की संभावनाएं तलाशने के साथ ही साथ ही कौशल प्रशिक्षण, स्पेसिफाइड स्किल्ड वर्कर (एसएसडब्ल्यू) के अवसरों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा, विद्यार्थी आदान-प्रदान और रोजगार के क्षेत्र में भारत-जापान के बीच सहयोग बढ़ने से युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के बेहतर मौके मिलेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे और दीर्घकालिक साझेदारी विकसित होगी। वहां जितेंद्र तिवारी, विक्रम उपाध्याय, चंदन बेदी, विक्रम सिंह सहित जापानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें