फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रामलीला मैदान में 23.84, देव होम्स में 9.50 लाख से बनेगा सामुदायिक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के दो वार्डों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से उठ रही सामुदायिक भवनों की मांग अब पूरी होने जा रही है। नगर निगम वार्ड नंबर 30 की इंदिरा कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान और वार्ड नंबर 16 के देव होम्स एलीट में नए सामुदायिक भवन बनाने जा रहा है।
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी रामलीला मैदान में 23.84 लाख रुपये की लागत से बड़ा सामुदायिक भवन बनेगा। यहां अक्सर रामलीला, धार्मिक आयोजन और सामाजिक कार्यक्रम होते हैं लेकिन भवन गहीं होने से लोगों को परेशानी होती थी। कई बार बारिश होने पर कार्यक्रम रद्द करने पड़ते थे। नए भवन में हॉल, किचन, शौचालय सहित सभी सुविधाएं होंगी, जिससे शादी, बैठक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आसानी से हो सकेंगे। वहीं वार्ड नंबर 16 के देव होम्स एलीट में 9.50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। कॉलोनी के लोगों ने कई बार निगम से इसकी मांग की थी। छोटे-छोटे आयोजनों के लिए लोगों को बाहर महंगे हॉल लेने पड़ते थे। भवन बनने से कॉलोनी वालों को सुविधा मिलेगी।

कोट:
दोनों कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्यादेश जारी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा। सामुदायिक भवन बनने से लोगों को सामाजिक कार्यों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। -शिप्रा जोशी, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें