फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पदधिकारियों ने जनसंपर्क कर कर्मियों की समस्याएं सुनीं

Sun, 14 Sep 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन के पदाधिकारियों ने रामनगर से गोट स्टेशन तक किया भ्रमण
विज्ञापन


काशीपुर। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी के नेतृत्व और काशीपुर शाखा अध्यक्ष नरेश कुमार व मंत्री सुमित कुमार की अध्यक्षता में रामनगर से गोट तक भ्रमण किया गया। उन्होंने इस क्षेत्र में पड़ने वाले समपार, रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों से मिलकर जनसंवाद किया। उन्होंने कर्मियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य काशीपुर से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद यूनियन शाखा कार्यालय में बैठक की गई। वक्ताओं ने कहा कि 12 घंटे का रोस्टर समाप्त कर आठ घंटे ड्यूटी रोस्टर लागू किया जाए। इसी क्रम में विद्युत एवं समाधि रेल कर्मचारियों को ओवरटाइम का भुगतान करने, सभी संपर्क स्टेशन मास्टर पैनल रूम समेत कार्यालयों में आरओ के पानी की व्यवस्था करने, लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर का लाइन बॉक्स चालू कराने, काशीपुर रेलवे हॉस्पिटल में डॉक्टर की नियुक्ति करने की मांग उठाई गई। वहां पर नितिन कुमार, भानु प्रताप, नवनीत कुमार, संदीप वर्मा, सलमान, अजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें