पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल (सात छात्र और तीन प्राध्यापक) 15 दिनी इंटर्नशिप प्रशिक्षण और शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए आज से सेंट पीट्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरिनरी मेडिसिन (एसपीएसयूवीएम) रूस के लिए रवाना होगा। विवि में अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डाॅ. एचजे शिवाप्रसाद ने बताया कि यह यात्रा 14-29 सितंबर के लिए निर्धारित है। इसमें विभिन्न विभागों, नैदानिक सुविधाओं और शैक्षणिक संस्थानों के साथ बातचीत शामिल होगी। दल में डॉ. अक्षत कुमार, डॉ. शिवांगी मौर्य, डॉ. राहुल नेगी, डॉ. नवीन चंद्र , डॉ. योगेश पलयाल, डॉ मयंक रावत और डॉ आकृति बल्लभ, डॉ. शिव कुमार, डॉ. संजय कुमार शर्मा और डॉ. अनिल यादव शामिल हैं। शनिवार को कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने चयनित छात्रों और संकाय सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।