काशीपुर। जन्माष्टमी के लिए बाजार में सजी दुकानों पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। नगर के मुख्य बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, रतन सिनेमा रोड, नई सब्जी मंडी रोड पर सड़क किनारे लड्डू गोपाल की पोशाक व श्रृंगार की दुकानें सजी हैं।
विज्ञापन
बाजार में लड्डू गोपाल के लिए सूरत की पोशाक, जयपुर का श्रृंगार की सामग्री के अलावा जन्माष्टमी पर विशेष रूप से लड्डू गोपाल का प्रिय मोर पंख हरियाणा और करनाल का बिक रहा है।
इसके अलावा जयपुर में बना लड्डू गोपाल का पालना और सिंहासन और दिल्ली की माला की बाजार में खासी मांग है। बाजार में 10 से 3500 रुपये तक की लड्डू गोपाल की पोशाक, 100 से 1800 रुपये तक का पालना व झूला और 100 से 650 तक सिंहासन बिक रहा है।