फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के विरोध में किया चक्काजाम

Sat, 05 Aug 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
सिरके के गुण
विज्ञापन

विज्ञापन
 भूरारानी क्षेत्र में खुली अंग्रेजी और देसी शराब के ठेकों के विरोध में शुृक्रवार को एक बार फिर एलायंस और वसुंधरा फेस-2 की महिलाएं मुखर हो गई। दुकानों के विरोध में महिलाओं ने करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगाया। इसी दौरान दुकान स्वामी के साथ ही कई राहगीरों की प्रदर्शनकारी महिलाओं से झड़प हुई। पुलिस ने महिलाओं का समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
भूरारानी क्षेत्र में खुली अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों के विरोध में शुक्रवार को एलायंस कॉलोनी और वसुंधरा फेस-2 की महिलाएं फिर से सड़क पर उतर आई। दुकानों का विरोध करने वाली महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में शराब की दुकानों खुलने से अराजकता का माहौल बन गया है। शाम होते ही शराब की दुकानों के आसपास शराबियों का जमावड़ा लग जाता है और इन्हीं में से कुछ शराबी कॉलोनी की युवतियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। बच्चों को स्कूल और ट्यूशन आने-जाने में भी खतरा महसूस होता है। शराबियों के कारण ही कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सड़क पर दरी बिछाकर कॉलोनी को जाने वाली गली के साथ ही दो और लिंक सड़कों पर भी पूरी तरह से आवाजाही रोक दी, जिससे कई राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ राहगीरों ने जाम लगाए जाने का विरोध किया तो महिलाएं उनसे भी उलझने लगी जिसके चलते लोगों को अपने वाहनों को ब्रेक लगाना पड़ा। आक्रोशित महिलाएं जब देशी शराब की दुकान में काम कर रहे पांच सेल्समेनों को दुकान में बंद करने की कोशिश करने लगी तो दुकान स्वामी ने मौके पर आकर दुकान बंद करवाई। इस दौरान दुकान स्वामी से भी महिलाओं की झड़प हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। प्रदर्शन करने वालों में आरती सिंघल, वर्तिका, सरोज शर्मा, शीतल, हरविंदर कौर, अंजू तिवारी, सिमरन चीमा, सुनीता शर्मा, रमेश गंगवार, जितेंद्र, सुखविंदर, हेमंत पांडे आदि थे।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें