फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा करने वाले पांच लोगों पर मुकदमा

Sat, 10 Dec 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगापुर रोड स्थित करीब छह एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में जिला प्रशासन ने पांच लोगों के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है, एसडीएम पंकज उपाध्याय के अनुसार उक्त जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद भी आरोपियों द्वारा उक्त जमीन पर निर्माण कराने के साथ ही नौ लोगों की रजिस्ट्री की गई, जिसे कोर्ट के आदेश का उल्लंघन मानते हुए सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन



एसडीएम पंकज उपाध्याय के अनुसार गंगापुर रोड स्थित करीब छह एकड़ जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कराने के साथ ही जमीन पर अवैध रजिस्ट्ररी करने की शिकायत मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर तत्काल निर्माण कार्य रुकवाया गया, एसडीएम के अनुसार उक्त जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसके बाद भी जगतपुरा निवासी दर्शन सिंह पुत्र कृपाल सिंह, बाजपुर निवासी हर केवल सिंह, हरपाल सिंह पुत्रगण जागीर सिंह, स्वार जिला रामपुर निवासी स्वर्ण सिंह पुत्र जीवन सिंह और जगतपुरा निवासी करतार चंद्र पुत्र नंदलाल शर्मा के विरुद्ध थाना ट्रांजिट कैंप में प्रथम सूचना दर्ज कराई गई है, इसके साथ ही आरोपियों द्वारा उक्त जमीन पर लगे राजकीय विभाग के साइन बोर्ड को भी उखाड़कर फेंका गया, जिसे भी संज्ञान में लेते हुए उक्त आरोपियों के खिलाफ तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीएम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के बाद उक्त स्थान पर फिर से चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है और कोर्ट को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। एसडीएम पंकज उपाध्याय का कहना है कि न्यायालय के अंतिम आदेश आने तक वादिगणों को आदेश का पालन करना होगा, ऐसा न करने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें