फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन हाउस में महिला, बच्चों के मुद्दों पर खुलकर रखी बात

विज्ञापन
सितारगंज के झनकट गांव में आयोजित ओपन हाउस कार्यक्रम में हिस्सा लेते महिला व बच्चे। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
ओपन हाउस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के मुद्दों पर खुलकर बात रखी गई। कुमाऊं सेवा समिति चाइल्ड लाइन ऊधमसिंह नगर की केंद्र समन्वयक शायरा बानो ने महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा, स्वास्थ्य और वात्सल्य योजना की जानकारी दी। कहा कि बच्चे अपनी समस्याओं को चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर रख सकते हैं। उनकी समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम झनकट में कुमाऊं सेवा समिति चाइल्ड लाइन उधमसिंह नगर की ओर से ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूमि संस्था व धरोहर संस्था हल्द्वानी की ओर से कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए बच्चों, महिलाओं को मास्क, सैनिटाइजर व साबुन वितरित किए गए। साथ ही लोगों से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। वहां काउंसलर बबीता कश्यप, टीम मेंबर दुर्गा गौला, इमरान अंसारी, अंशुल कपूर, हरप्रीत कौर, आशा, नंदनी वर्मा, मो. शानू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें