फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरपुर में वनखंडी महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि में लगने वाले मेले की तैयारियां शुरु

विज्ञापन
खटीमा के चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले में दुकान लगान? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। चकरपुर के वनखंडी महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले की मंदिर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, कोविड-19 के चलते मेले के आयोजन पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

मेला कमेटी की ओर से बाहर से आने वाले व्यापारियों को दुकानों के लिए भूमि आवंटित कर दी गई हैं। कुछ व्यापारियों ने मेला स्थल पर पहुंचकर दुकानों को सजाना भी शुरू कर दिया है। मेले में लगने वाले झूले और सर्कस का सामान भी यहां पहुंच गया है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया डीएम और एसडीएम से मेले के लिए अनुमति मांगी गई है। वहीं, एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि फिलहाल अभी कोई अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि शासन से हर माह आने वाली कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें