एनजीटी के पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल में प्रतिबंध शहर में बेअसर रहा। दुकानदार खुलेआम पॉलिथीन में सामान और थर्माकोल के डिस्पोजल बेचते रहे। वहीं अधिकारियों को पॉलिथीन पर प्रतिबंध को लागू कराने की फुर्सत नहीं है।
दो दिन बीतने के बाद भी निगम प्रशासन ने शहर में पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल में कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। दो दिन में निगम प्रशासन ने पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल के खिलाफ एक चालान नहीं किया है।
निगम प्रशासन ने बाहर निकलकर अभियान चलाने की जहमत तक नहीं उठाई। बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने उत्तराखंड में सभी तरह की पॉलिथीनों और थर्माकोल के डिस्पोजल में रोक लगा दी है।