गल्ला रेतने वाले बड़े बाबू के मामले में अभी कलक्ट्रेट प्रशासन ने जांच शुरू नहीं की है। वहीं जांच अधिकारी बनाए गए अपर जिलाधिकारी आशीष भटगई ने लेटर मिलने के बाद जांच शुरू करने की बात कहीं। वहीं दूसरे दिन भी बड़े बाबू का मामला कलक्ट्रेट सहित पूरे शहर में चर्चा का विषय रहा।
अज्ञात कारणों के चलते जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात निर्वाचन कार्यालय के बड़े बाबू धीरेंद्र सती ने ब्लेड से अपना गले और हाथ की नस काट ली थी। जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। जिसकी जांच जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने अपर जिलाधिकारी आशीष भटगई को सौंपी थी। लेकिन शनिवार को आदेश नहीं पहुंचने के बाद अपर जिलाधिकारी आशीष भटगई ने जांच शुरू नहीं की है।
आशीष भटगई ने बताया कि जैसे ही जांच करने के आदेश उन्हें प्राप्त होंगे, वह हर पहलू में जांच शुरू कर देंगे। वहीं अस्पताल प्रशासन इस मामले में कुछ बताने को तैयार नहीं है। दूसरे दिन भी निर्वाचन विभाग के कर्मचारी चुप्पी साधे रहे। लेकिन शहर और कलक्ट्रेट कार्यालय में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।