फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों ने फायरिंग से बाइक छोड़ भागे तस्कर

Sun, 31 Jan 2016 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की गश्ती टीम के माफियाओं के विरुद्ध मोर्चाबंदी कर दो फायर झोंकने पर माफिया एक हीरो होंडा ग्लैमर बाइक छोड़ कर भाग निकलेेेे। मोर्चा छोड़ भागने वाले संदिग्ध लोग बाइक की नंबर प्लेट और जरूरी फाइल दबाने वाले कैरियर निकाल ले गए। गश्ती दल ने संदिग्ध अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 
बीते रोज सुरई कुकाट चौराहे पर रात्रि साढे़ 10 बजे गश्ती टीम को किसी बाइक की आवाज सुनाई दी। टीम ने वन बीट अधिकारी बाबू राम यादव के निर्देशन में बाइक सवारों के खिलाफ मोर्चा संभाला। अज्ञात बाइक सवार दबे पांव भागने की कोशिश में थे। गश्ती टीम ने दो राउंड गोलियां चलाई। संदिग्ध बाइक छोड़ भागने में सफल रहे। गश्ती टीम में वनबीट अधिकारी यादव, शंकर थापा, लाल सिंह, मुकेश, शंकर लाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें