फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मदरसों की जांच में लाएं तेजी, बीडीओ और बीईओ को भेजा रिमाइंडर

Sun, 22 Oct 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के पंजीकृत मदरसों में धीमी गति से चल रही जांच में तेजी लाने के लिए सीडीओ ने बीडीओ और बीईओ को रिमाइंडर भेजा है। अभी तक सिर्फ खटीमा और गदरपुर ब्लॉक के तीन-तीन मदरसों की ही जांच हो सकी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 113 मदरसे अल्पसंख्यक विभाग में पंजीकृत है, पूर्व में मुख्यमंत्री के आदेश के चार माह बाद भी जिले में 107 मदरसों की जांच नहीं हो पाई है। अब हाल ही में नैनीताल जिले में अवैध मदरसा मिलने के बाद सीएम ने प्रदेशभर में दोबारा मदरसों के जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद जिले के उच्चाधिकारियों ने बीडीओ व बीईओ को मदरसों की जांच में तेजी लाने के लिए रिमाइंडर भेजा है।
मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या, फर्नीचर, छात्रों को मिलने वाली योजनाओं के लाभ बच्चों को मिल रहे हैं या नहीं इसकी जांच चल रही है। इसमें खटीमा और गदरपुर की जांच रिपोर्ट जिला अल्पसंख्यक विभाग को मिल चुकी है। रुद्रपुर में मदरसों की सही जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर पूर्व में फाइल को लौटा दिया गया था। इसमें अभी तक जांच अधूरी चल रही है। वहीं जिले के दो ब्लॉक को छोड़कर बाजपुर, जसपुर, काशीपुर समेत अन्य ब्लॉकों में जांच पूरी नहीं हो सकी है। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि मदरसों की जांच में तेजी लाने के लिए उच्चाधिकारियों ने बीडीओ व बीईओ को रिमाइंडर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें