फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कर्ज वूसली के लिए ब्लैंक चेको के खेल पर जांच शुरु

Sun, 21 Jun 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कर्ज वसूली के लिए ब्लैंक चेकों के माध्यम से लोगों को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 30 से अधिक लोगों ने कोतवाली पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है।
विज्ञापन

बीती 15 जून को 36 से अधिक लोगों ने शिकायत की थी कि कोर्ट रोड निवासी व्यक्ति अनधिकृत रूप से सूदखोरी का काम करता है। वह लोगों से हस्ताक्षर युक्त ब्लैंक चेक, स्टांप, रसीदें लेता था। उक्त व्यक्ति की ओर से वर्ष 2015 से अब तक एनआई एक्ट के 200 से अधिक केस विभिन्न न्यायालयों में दायर किए गए हैं। सूदखोर ने इन चेकों में उधार दी गई रकम से 10 गुना अधिक राशि भरी है।
अदालत में दायर ऐसे केसों में चेकों की रकम करोड़ों में बताई गई है। संवाद न्यूज एजेंसी ने अमर उजाला के 16 जून के अंक में खबर को प्रकाशित किया था। इस पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। शनिवार को पुलिस ने कोतवाली पहुंचे शाहिद, असद, वरुण, इस्लाम, फातिमा, नंदकिशोर, राशिम, फुरकान, साजिद, मुनीष कुमार आदि के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

2.25 लाख का कर्ज, ब्याज चुकाया 3.5 लाख
मोहल्ला खालसा निवासी पीड़ित मो. कासिफ ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा है कि उसने दो बार में सूदखोर से कुल 2.25 लाख रुपये उधार लिए थे। वह 3.5 लाख रुपये की रकम ब्याज के तौर पर चुकता कर चुका है। इसके बाद भी सूदखोर ने उसके खिलाफ एनआई एक्ट में मुकदमा दायर कर दिया। उसने सूदखोर और एजेंट की धमकी भरी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। कटोराताल चौकी प्रभारी मीना रावत ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूदखोर ने मृतका पर ही ठोक दिया केस
एक सूदखोर ने मृतका के खिलाफ ही कोर्ट में एनआई एक्ट का मुकदमा कर दिया। गांधीनगर निवासी एक व्यक्ति ने चर्चित सूदखोर टायर विक्रेता से वर्ष 2021 में उधार लिया था। उसने अपनी पत्नी के नाम से चेक दिया था। वर्ष 2024 में उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। रकम और ब्याज न मिलने पर सूदखोर ने काशीपुर कोर्ट में मृतका के खिलाफ एनआई एक्ट में मुकदमा कर दिया। मृतका के पति के अधिवक्ता अर्पित गरोड़िया ने सूदखोर के खिलाफ 156 (3) में प्रार्थनापत्र दिया। समझौता होने पर मृतका के पति ने केस वापस ले लिया।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ितों की ओर से शिकायत की गई है। जांच की जा रही है, आरोप सत्य पाए जाने पर कार्रवाई होगी। - प्रशांत कुमार, सीओ काशीपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें