फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मुआवजा हड़पने के लिए धोखाधड़ी करने के आरोपों की जांच शुरू

Tue, 09 Jun 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर मुआवजे की पत्रावली प्रस्तुत कर धोखाधड़ी के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। इस मामले की विवेचना एसआई देवेंद्र सामंत को सौंपी गई है। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम मानपुर हाल पर्वतीय काॅलोनी निवासी कुलवंत कौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति कुलदीप सिंह विदेश में नौकरी करते हैं। वह अपने चार साल के बेटे गुरबाज सिंह की संरक्षिका हैं। गुरबाज के नाम ग्राम बगवाड़ा में खसरा नम्बर 299 (अ) रकबा 0.405 हेक्टेअर भूमि है। इसमें से कुछ भूमि फोरलेन निर्माण के तहत अधिग्रहण में आ गई। आरोप है कि सहखातेदारों ने चकबंदी अधिकारियों व कर्मियों की मिलीभगत से मूल्यांकन आवेदन पर उसके फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। यह पत्रावली मुआवजे के लिए विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी को भेजी गई थी। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की जांच एसआई देवेंद्र सामंत को सौंपी गई है।

इस बारे में सोमवार के अंक में प्रकाशित खबर में कुलविंदर सिंह, संदीप सिंह व हरबंस सिंह के नाम प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी भूलवश प्रकाशित हो गई थी। इनमें से कुलविंदर सिंह, संदीप सिंह दोनों भारतीय सेना में कार्यरत हैं। इसके अलावा कुलवंत कौर के पति कुलदीप सिंह की मृत्यु होने की सूचना गलत थी। हम उनके दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें