फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीएस पीजी कॉलेज में इंटरेक्टिव क्लासें शुरू

विज्ञापन
रुद्रपुर कॉलेज में इंटरएक्टिव क्लास रूम में पढ़ाती प्राध्यापक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज ने आधुनिक तकनीक के साथ डिजिटल शिक्षा की तरफ एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। कॉलेज में एक साथ चार इंटरेक्टिव क्लास रूम शुरू हो गए हैं। कॉलेज प्रशासन शेष कक्षाओं को भी इस आधुनिक तकनीक से जोड़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राध्यापक डॉ. मनीषा तिवारी ने इंटरेक्टिव क्लास रूम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ाया। साथ ही शिक्षा की इस आधुनिक तकनीक से छात्र-छात्राओं का परिचय भी करवाया। प्राचार्य डॉ. केके पांडेय ने बताया कि वर्तमान युग सूचना क्रांति का है। जिला प्रशासन की ओर मिले अनुदान से कॉलेज में चार इंटरेक्टिव क्लास रूम शुरू कर दिए हैं।
इनमें भूगोल, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान विषयों की पढ़ाई शुरू कर दी गई है। छात्र-छात्राओं को डिजिटल व्हाइटबोर्ड पर पढ़ाया जा रहा है। इस तकनीक से पुस्तक को स्कैन कर सभी छात्र-छात्राएं एक साथ व्हाइटबोर्ड पर पढ़ और देख सकते हैं। साथ ही कक्षा में पेन ड्राइव एवं इंटरनेट के जरिये भी पढ़ाई हो सकेगी। इससे शिक्षण कार्य एवं पढ़ाई बेहद सुविधाजनक होगी। (संवाद)
विज्ञापन

वाणिज्य संकाय भवन के लिए 14.63 करोड़ का बजट जारी
रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज में वाणिज्य संकाय भवन के निर्माण के लिए अल्पसंख्यक विभाग ने 14 करोड़ 63 रुपये का बजट जारी कर दिया है। भवन का निर्माण पेयजल निगम की ओर से किया जाएगा।
वाणिज्य संकाय प्रभारी डॉ. पीएन तिवारी ने बताया कि कॉलेज में जैन, पारसी, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, सिख धर्म के छात्र-छात्राओं की संख्या करीब 40 प्रतिशत है। इस कारण अल्पसंख्यक विभाग ने इसका बजट जारी किया है। डॉ. तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 21 नवंबर 2020 को रुद्रपुर में वाणिज्य संकाय भवन का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें