फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक अध्यक्ष और संदीप महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
गदरपुर में उद्योग व्यापार मंडल के नवनिवार्चित पदाधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गदरपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई के तीन पदों के लिए चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। घोषित परिणाम में दीपक बेहड़ अध्यक्ष, संदीप चावला महामंत्री और राहुल अनेजा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ शहर में विजयी जुलूस निकाला।
विज्ञापन

मंगलवार को मतदान के लिए राजरानी इंटर कॉलेज में तीन बूथ बनाए गए थे। सुबह आठ बजे से तीन बजे तक हुए मतदान में 2116 में से 2063 व्यापारियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। तहसीलदार राजीव वर्मा ने भी मतदान स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अध्यक्ष पद पर दीपक बेहड़ (1128) ने निवर्तमान अध्यक्ष पंकज सेतिया (922) को 206 वोटों से हराया। 13 मत निरस्त किए गए।
महामंत्री पद पर संदीप चावला (1324) ने पूर्व महामंत्री मनीष फुटेला को (722) को 602 वोटों से करारी शिकस्त दी। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर राहुल अनेजा (1298) ने गौरव भुड्डी को (749) 549 वोटों से हराया। चुनाव संचालन समिति में शामिल जय किशन अरोरा, अशोक हुड़िया, किशन लाल सुधा, लेखराज नागपाल, अशोक छाबड़ा, जसपाल डोगरा, राजेश कुमार मिनी और राजेश डाबर ने विजयी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें