फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद

विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली में पकड़े गए बाइक चोर और पुलिस टीम। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की नौ बाइक बरामद की है। इनमें एक बाइक बाजपुर, चार बाइक रुद्रपुर और एक बाइक काशीपुर से चोरी हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम कोतवाली में एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर राज्य सीमा रामपुर रोड पर सीओ के नेतृत्व में चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक बाइक सवार दो युवकों से पूछताछ में बाइक सवार युवकों ने अपना नाम काशीपुर के मोहल्ला श्यामपुरम कालोनी निवासी अमित गुप्ता उसका साथी सद्दाम ऊर्फ बाबू निवासी गदरपुर के वार्ड नंबर तीन बताया।
सख्ती से पूछताछ में युवकों ने बाइक चोरी करना कबूल किया। उनकी निशानदेही पर गिरोह में शामिल महबूब अली उर्फ सुभानी, राजू निवासी मझरा सिरा गदरपुर, मनोज निवासी सकेनिया मोड़ गदरपुर, राघव मित्तल निवासी मेन मार्केट गदरपुर को आठ बाइक बरामद सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सरगना अमित गुप्ता और महबूब बाइक चोरी में पहले भी जेल जा चुके हैं। टीम में सीओ कमला बिष्ट, इंस्पेक्टर एनबी भट्ट, एसएसआई महेश कांडपाल, दोराहा चौकी इंचार्ज अनिल जोशी, अशोक कांडपाल, दीपक कौशिक, संजीव, संदीप पिलख्वाल, नीलम मेहता, विजय मित्तल, जगदीश तिवारी, प्रकाश चिलकोटी, रवि प्रताप, देव गिरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें