फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के फरार दो अभियुक्त दबोचे

विज्ञापन
सितारगंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में चोरी की कार के साथ पकड़े गए अभियुक्त। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)। पुलिस ने कार चोरी के मामले का पर्दाफाश कर दिया। चोरी की कार के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया है। पकड़े गए अभियुक्तों में से एक पर गैंगस्टर समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाल सलाहउद्दीन ने बृहस्पतिवार को 15 मार्च को गौरीखेड़ा गांव में हुई कार चोरी की घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीते नौ सितंबर को कार मालिक मतलूब अहमद के पुत्र मोहम्मद शाहजेब के साथ पुलिस टीम ने अमरिया, पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर आदि क्षेत्रों में दबिश दी और चोरी की कार की तलाश में पड़ताल की। मुखबिर की सूचना पर टीम हरगांव सीतापुर पहुंची। यहां ग्राम मुसाहा ननसोहा थाना रामकोट जिला सीतापुर के मेराज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मेराज ने अपने साथी बडागांव कोतवाली व जिला सीतापुर के उमर को कार बेचने की बात कुबूली। इस पर टीम मेराज के साथ बडागांव पहुंची और उमर को हिरासत में ले लिया। उसके पास से कार बरामद हुई।
पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया कि मेराज पर रामकोट थाने में गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। टीम में कोतवाल सलाहउद्दीन, सरकड़ा चौकी प्रभारी हरविंदर कुमार, एसआई धीरेंद्र परिहार, एसओजी के एसआई कमल हसन, अशोक कांडपाल, कांस्टेबल बलवंत सिंह, नासिर हुसैन, भूपेंद्र आदि थे।
विज्ञापन

13 अगस्त को जेल जा चुके हैं गिरोह के दो साथी
सितारगंज। कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि 15 मार्च की मध्य रात नगर के टुरना अस्पताल के पास रहने वाले धरमवीर सिंह की टवेरा कार और गोरीखेड़ा गांव से मतलूब अहमद की होंडा सिटी कार चोरी हुई थी। घटना में 13 अगस्त को अमरिया की तरफ से आ रही चोरी की टवेरा कार के साथ इस्लामबाग वार्ड नंबर 22 नई मस्जिद सीतापुर (यूपी) के मो. गुफरान व उसके साथी ग्राम मुशाहा (ननसौहा) मोहल्ला मैनासी सरेय्या थाना रामपुर जिला सीतापुर (यूपी) निवासी संजय राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि मेराज फरार था जिसे आज उसके साथी उमर के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें