फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कथित आतंकी रेहान को असलहा सप्लाई करने वालों अभियुक्तों से पूछताछ शुरू

Wed, 15 Apr 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्करी के मामले में हल्द्वानी जेल में बंद दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर ले लिया है। दोनों अभियुक्तों से पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है। अभियुक्तों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल बदर के कथित आतंकी रेहान को असलहे सप्लाई किए थे।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को सितारगंज पुलिस व एसओजी ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्ध व्यक्तियों को सिडकुल फेस-टू पर बिना नंबर प्लेट की कार में अवैध असलहा ले जाने पर गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से पांच अवैध असलहे, 222 कारतूस और 129 खोखे बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में इस गिरोह के तार प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल बदर से जुड़े होने की बात सामने आई। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम गांव बिरिया फार्म, सिसैया सितारगंज निवासी हरेंद्र सिंह उर्फ हनी व केशव नगर सितारगंज निवासी निखिल वर्मा उर्फ रानू बताया। दोनों को कोर्ट में पेश कर हल्द्वानी जेल भेज दिया था। एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10 बजे दोनों अभियुक्तों को 24 घंटे की रिमांड पर लिया है। दिल्ली की स्पेशल टीम भी ऊधम सिंह नगर पहुंची है। टीमें दोनों से पूछताछ कर रही हैं।
-
असलहों को छिपाने के दौरान चढ़े थे हत्थे

बीते बुधवार की रात पुलिस ने अभियुक्तों के घर पर दबिश दी थी। इससे घबराकर दोनों अभियुक्त असलहों को छिपाने के लिए चोरगलिया के जंगल की ओर जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था। इस मामले में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


-
बैंक खातों में लेनदेन से खुले आतंकी राज
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हरेंद्र सिंह उर्फ हनी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच के दौरान यह पाया गया था कि उसके खातों से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन किया जा रहा था। जब इस संबंध में जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क साधा गया तो बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। पता चला कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल बदर से रेहान जुड़ा है। जो जेल जा चुका है। रेहान खुद सितारगंज आकर हनी से असलहे लेकर गया था। रेहान भी ऊधम सिंह नगर पुलिस व दिल्ली की स्पेशल सेल के रडार पर है।
-
हनी बोला, मुझे नहीं पता था आतंकी संगठन से जुड़ा है रेहान
पुलिस पूछताछ में हनी ने बताया है कि वह यूपी से असलहे खरीदकर लाता था और देश के कई राज्यों में सप्लाई करता था। बताया कि उसने रेहान को असलहे दिए लेकिन उसे पता नहीं था कि वह आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब यूपी के उन ठिकानों का पता लगा रही है जहां से असलहे सितारगंज आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें