फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आईआईएम काशीपुर में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से

Thu, 09 Apr 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर की ओर से 9 से 11 अप्रैल तक भारत के भविष्य के लिए सतत प्रबंधन रणनीतियां विषय पर द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (एसएमएसआईएफ-2026) का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस समागम में देश-विदेश के प्रमुख शिक्षाविद, नीति-निर्माता और उद्योग विशेषज्ञ जुटेंगे।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी के अनुसार यह सम्मेलन विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन को समर्पित है। उन्होंने बताया कि इसमें भारतीय ज्ञान प्रणाली और समकालीन आधुनिक प्रबंधन पद्धतियों का समन्वय, सतत व्यावसायिक समाधान, भविष्य के विपणन के तरीके और समावेशी विकास, अकादमिक जगत, शासन और कॉर्पोरेट सेक्टर के बीच भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रभावी तालमेल पर चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं के रूप में आईआईएम अहमदाबाद के प्रो. रामा मोहन तुरगा, आईआईएम बेंगलुरु की प्रो. हरिथा सारंगा, प्रो. बी. महादेवन और कमिंस इंडिया के डॉ. सुब्रमणियन चिदंबरन आदि अपने शोध और अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें