फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सघन चेकिंग

Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में मेलाघाट ​के पास  नेपाल बॉर्डर पर तैनात पुलिस व एसएसबी । -संवाद
विज्ञापन
खटीमा। लोकसभा चुनाव के चलते 19 अप्रैल 2024 तक भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के सील होने के बाद बुधवार को पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सघन चेकिंग की। नेपाल सीमा के आसपास आवाजाही करने वालों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

खटीमा में नेपाल से लगी करीब 12 किमी लंबी खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जगह-जगह पुलिस और एसएसबी के जवान तैनात रहे। सीमा के सील होने के कारण दोनों देशों के बीच आवाजाही बंद रही। सीमा के आसपास घूम रहे लोगों और वाहनों को भी चेक किया गया।
सीओ विमल रावत ने बताया कि नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ संयुक्त चेकिंग की जा रही है। 19 अप्रैल तक सीमा के सील होने के चलते दोनों देशों के बीच सीमा पर आवाजाही प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें