फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संक्रामक रोग नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीएमओ ने अस्पतालों में संक्रामक रोग नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस मामले में लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने संक्रामक रोगों की रोकथाम को लेकर अस्पतालों के प्रभारी अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक करते हुए स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (आईएचआईपी) पोर्टल के सिस्टम पैकेज लाईब्रेरी के तीनों प्रारूपों में शत प्रतिशत रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि पोर्टल के एस फार्म में गदरपुर के सूरजपुर, जसपुर के रामनगर वन, किच्छा के गउघाट, सितारगंज के सलमत्ता, वैकुंठपुर, बसगर, नकटपुर, सितारगंज और खटीमा की रिपोर्टिंग यूनिट का रिपोर्टिंग प्रतिशत अप्रैल से जून तक बहुत कम रहा है। इसे अनिवार्य रूप से बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

पोर्टल के पी फार्म में बाजपुर ब्लॉक के केलाखेड़ा, काशीपुर के परमानंदपुर, रुद्रपुर के खेड़ा, गदरपुर के दिनेशपुर, खटीमा के उयूरी, प्रतापपुर, चकरपुर, सितारगंज के नानकमत्ता, जसपुर के गढ़ीनेगी का अप्रैल से जून तक रिपोर्टिंग प्रतिशत 70 से कम है। इसको हर हाल में बढ़ाना होगा। सीएमओ ने कहा कि जल संस्थान से समन्वय स्थापित कर पेयजल के सेंपल जांच करने के साथ ही क्लोरीनेशन करवाया जाए। नगर निकायों से समन्वय स्थापित कर जल राव वाले क्षेत्रों में लार्वीसाइड का छिड़काव कराने को कहा। फल, चाट, गोल गप्पे की दुकानों पर यथोचित कार्रवाई कराने को कहा। फ्लू क्लीनिक/फीवर क्लीनिक का संचालन करने के साथ ही प्रत्येक बुखार के रोगी की मलेरिया, डेंगू की जांच कराने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम और आवश्यक दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें