रुद्रपुर। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके सिन्हा ने डेंगू की रोकथाम के लिए व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल सभागार में हुई डेंगू रोकथाम कार्यशाला में पीएमएस ने डेंगू वार्ड में उपकरण, दवाइयों की व्यवस्था करने के साथ ही रक्त का आवश्यकता अनुसार रोस्टर बनाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमके तिवारी ने डेंगू के लक्षण और इलाज की जानकारी दी। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ संजीव कुमार गोस्वामी ने डेंगू से बचाव की जानकारी दी। कार्यशाला में पैथोलॉजिस्ट डॉ. दिव्यता , डॉ. अंकुर धवन, संजय रावत, नितेश चौहान, हेम पंत आदि मौजूद थे।
10032 घरों में हो चुकी लार्वा की जांच
रुद्रपुर। जिले में लार्वा की जांच का सिलसिला जारी है। अब तक 10,032 घरों में लार्वा की जांच की जा चुकी है। कहीं भी लार्वा की मौजूदगी नहीं पाई गई है। एसीएमओ डाॅ. राजेश आर्य ने बताया कि अब तक किसी भी सेंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मी जांच कर रहे हैं। मानसून काल तक लार्वा की जांच का क्रम जारी रहेगा।