फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

Wed, 09 Apr 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। ग्रामीणों की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एक्शन लिया है। उन्होंने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को गांव तुकार्तिसौर, बमनपुरी सहित अन्य गांव के लोगों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के कैंप कार्यालय पहुंचकर गांवों को बाढ़ से बचाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने मंत्री बहुगुणा को बताया कि हाईवे निर्माण कर रही एक निजी कंपनी को गांव चीकाघाट, बमनपुरी समेत अन्य स्थानों पर रिवर ट्रेनिंग की अनुमति मिली है लेकिन कंपनी उन स्थानों के बजाय गांव की ओर अवैध रूप से मशीनें लगाकर सिल्ट उठा रही है। इससे नदियों का रुख गांवों की ओर हो गया है। नदी के किनारे 10 फुट तक गड्ढे भी बन गए हैं।
मंत्री बहुगुणा ने एसडीएम रविंद्र जुवांठा और तहसीलदार पूजा शर्मा को रिवर ट्रेनिंग के नाम पर गांवों के नजदीक हो रहे खनन को तत्काल रोकने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को पैमाइश कर अवैध खनन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

वहीं, मंत्री बहुगुणा के कड़े रुख के बाद प्रशासन ने नदी के किनारे हो रहे खनन कार्य को रुकवा दिया। वहीं, रुद्रपुर से पहुंची खनन विभाग की टीम के साथ कानूनगों विरेंद्र लाल, पटवारी भगीरथ लाल, पंकज चंद सहित राजस्व विभाग के कर्मियों ने गांव तुर्कातिसौर में हुए खनन की संयुक्त पैमाइश की। राजस्व कर्मियों ने बताया कि जिस स्थान पर रिवर ट्रेनिंग की अनुमति दी थी। उससे हटकर अन्य जगह पर खनन होने की पुष्टि हुई है। तहसीलदार पूजा शर्मा ने बताया कि वह सितारगंज से बाहर हैं। राजस्व विभाग की टीम को पैमाइश के लिए भेजा है। रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
शक्तिफार्म के गांव निर्मल नगर में भी हो रहा अवैध खनन


सितारगंज। शक्तिफार्म के गांव निर्मल नगर के पीछे बहने वाली बैगुल नदी में भी दिन-रात अवैध खनन हो रहा है। यहां भी खनन माफियाओं ने कई एकड़ कि कृषि भूमि को खोद दिया। कई जगह जमीन में दस-दस फीट तक गड्ढे हो गए। कई बार ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताई, अधिकारियों को शिकायतें भी दर्ज कराईं, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें