फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कर्मचारियों ने आयुक्त पर लगाया अनीतिपूर्ण व्यवहार का आरोप

Wed, 09 Apr 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के आयुक्त के अनीतिपूर्ण व्यवहार व कार्यप्रणाली पर कर्मचारियों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के नाम पत्र लिखकर आयुक्त के स्थान पर दूसरे अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है। साथ ही वर्तमान आयुक्त के आदेशों को मानने से इनकार किया है।
मंगलवार को उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र डबराल के नेतृत्व में गन्ना विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत प्रदेश के करीब 150 कर्मचारी गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग कार्यालय काशीपुर के परिसर में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने हंगामा करते हुए वर्तमान आयुक्त चंद्र सिंह धर्मशक्तू की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अनीतिपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा आयुक्त की कार्यप्रणाली से परेशान होकर पांच अप्रैल को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। उन्होंने वर्तमान आयुक्त के आदेशों को मानने से इनकार किया।
विज्ञापन

वहां प्रदेश महामंत्री भागीरथ, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. गंगादत्त, दीपक कुमार शर्मा, ललित मोहन पांडे, बीके चौधरी, उदल सिंह, नवनीत सिंह आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें