काशीपुर में अधिकारियों की बैंठक लेते एसडीएम। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। जल संस्थान की पाइप लाइनों पर करीब आधे से हाइड्रेंट खराब पड़े हुए है। एसडीएम ने फायर अधिकारियों को खराब हाइड्रेंट की मरम्मत करने और नए लगाने के लिए स्थान चयनित करने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम गौरव कुमार ने फायर ब्रिगेड, नगर निगम, जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक ली। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने हाइड्रेंट की स्थिति काफी खराब होना बताया है। नगर में 13 हाइड्रेंटों में से छह खराब हैं। निर्माणधीन आरओबी के कारण फायर ब्रिगेड वाहनों को शहर में जाने में परेशानी होने की समस्या से अवगत कराया। नगर निगम के प्रतिनिधि विकास शर्मा ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को रेन बसेरा या एएसपी कार्यालय परिसर में खड़ी करने का सुझाव दिया। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि यदि पुरानी सब्जी मंडी में अग्निकांड स्थल पर हाइड्रेंट होता तो आग पर जल्द ही काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम होता। एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड अधिकारियों को सभी खराब पड़े हाइड्रेंट शीघ्र ठीक करने एवं नए स्थानों का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं। एक वाहन को नगर निगम या अन्य स्थान पर खड़ा करने के लिए भी कहा गया है। जल संस्थान के एई एसपी यादव ने कहा कि जल संस्थान भी हर संभव सहयोग करेगा। संवाद