फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन टुक-टुक आदि वाहनों के चालान का लगाया आरोप, जुलूस-धरना से लगा जाम

विज्ञापन
खटीमा कोतवाली गेट पर धरने देते आप पदाधिकारियों व पुलिस के अधिकारियों के बीच होती नोंकझोंक। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के नेतृत्व में क्षेत्र में दोपहिया वाहन और टुक-टुक वाहनों के जबरन चालान काटने के विरोध में जुलूस निकाला गया। बाद में कोतवाली गेट पर धरना दिया। इस बीच हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुलिस और आप कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे से तहसील तक जुलूस निकाला। लौटते समय यह जुलूस कोतवाली गेट में धरने में तब्दील हो गया। इससे सितारगंज रोड के साथ ही मुख्य चौराहे-पीलीभीत रोड- टनकपुर रोड तक जाम लगने से लोग फंस गए। कोतवाल संजय पाठक, एसएसआई भुवन चंद्र जोशी समेत पुलिस फोर्स जाम खुलवाने में जुट गई। प्रदेश अध्यक्ष कलेर, जिला प्रवक्ता अमन अरोरा, नूरी हिना आदि ने कहा कि एक अक्तूबर को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोपहिया वाहन और टुक-टुक वाहनों के जबरन चालान पर अंकुश की मांग उठाई थी। इसके बाद भी जमकर चालान हो रहे हैं। इस बीच सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने आप पदाधिकारियों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि बेवजह चालान नहीं काटा जाएगा। वहां पर सुनील कंडवाल, अनुज अग्रवाल, कामिल खान, नन्हे बाबू, सलमान, तस्लीम, दिलदार रजा, नवीन राना, संजय वर्मा, विकास सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें