खटीमा। थर्टी फर्स्ट को लेकर बुधवार को खटीमा में जगह-जगह पुलिस टीमें मुस्तैद रहेंगी। वन क्षेत्रों के आसपास भी पुलिस की टीमें लगातार गश्त करेंगी। नशे की हालत में वाहन चलाते मिले लोगों और शराब पीकर सार्वजनिक स्थलों में हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सीओ विमल रावत ने बताया कि थर्टी फर्स्ट को पुलिस टीमें मुस्तैद रहेंगी। साथ ही आपराधिक इतिहास वालों और संदिग्ध लोगों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि झनकईया, लालकोठी आदि क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार गश्त करेंगी। यदि कोई सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हंगामा करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बताया कि एक जनवरी को नानकमत्ता डैम के पास भी थाना पुलिस और जल पुलिस टीमें मुस्तैद रहेंगी।