उपशिक्षा अधिकारी सुषमा गौरव ने शुक्रवार को क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में कई खामियां मिलीं। उपशिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट सीईओ को भेज दी है।उपशिक्षा अधिकारी सबसे पहले ग्राम कल्याणपुर में स्थित आदित्य देव पब्लिक स्कूल में पहुंचीं। इस दौरान स्कूूल में एनसीआरटी के अलावा अन्य प्रकाशकों की किताबें पाई गईं।
स्कूल की मान्यता आठवीं कक्षा तक है जबकि वहां कक्षा 12 के छात्र उपस्थित पंजिका में दर्शाए गए थे। वहीं, सिसौना के केवीएम स्कूल में भी खामियां मिलीं। इस स्कूल को आठवीं कक्षा तक मान्यता प्राप्त है लेकिन स्कूल के बाहर कक्षा 1 से कक्षा 12 तक का बोर्ड लगाया गया है। इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर पहुंची वहां भी स्कूल की मान्यता कक्षा आठ तक है लेकिन कक्षा 9 में 36 बच्चे उपस्थित मिले।
सिसौना के ही बुद्धाज एकेडमी भी बिना मान्यता के ही (कक्षा 1 से कक्षा 12 तक) संचालित होना पाई गई। निरीक्षण में स्कूल के पास उपस्थित पंजिका भी नहीं मिलीं। उपशिक्षा अधिकारी ने बुद्धाज एकेडमी के विद्यार्थियों को करीब के स्कूल में पंजीकृत कराने के निर्देश दिए। उपशिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूलों के खिलाफ जांच रिपोर्ट तैयार कर सीईओ एके सिंह को भेज दी है।