फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आधी रात एसएसपी ने किया किच्छा कोतवाली का निरीक्षण

Sun, 08 Dec 2024 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बृहस्पतिवार की आधी रात किच्छा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एसएचओ और दरोगाओं को लम्बित विवेचनाओं का तत्परता से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोतवाली में मौजूद सभी उपनिरीक्षकों का ओआर लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात अचानक कोतवाली में एसएसपी पहुंचे। उन्होंने थाने में मौजूद सभी अभिलेखों को देखा और उनको सुरक्षित व अपडेट रखने के साथ ही थाना परिसर की साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक दरोगा से अभियोगों की जानकारी ली। कहा कि जमीन संबंधी मामलों में हर स्तर से कार्रवाई की जाए। धोखाधड़ी वाले प्रकरण में मुख्य अभियुक्त तक पहुंचने संबंधी पूरी कार्रवाई करें। इसके अलावा विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आईलेट्स सेन्टर के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। वहां पर सीओ सितारगंज बहादुर सिंह चौहान, प्रशिक्षु आईपीएस निशा यादव, एसएचओ धीरेन्द्र कुमार सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें