फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डिग्री कॉलेज पहुंची केंद्रीय टीम, बारीकी से किया निरीक्षण

Fri, 28 Feb 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज में पहुंची केंद्रीय परफार्मेंस ऑडिट टीम ने निर्माण, शैक्षिक गतिविधि आदि को परखा। टीम ने शिक्षण व्यवस्थाओं के साथ ही छात्र-छात्रा संख्या के साथ ही उनसे फीडबैक लिया।
विज्ञापन

एसबीएस डिग्री कॉलेज में करीब आठ हजार छात्र-छात्राओं का नामांकन है। पुराना कॉलेज होने के नाते व्यवस्थाएं भी सीमित हैं। इसलिए समय-समय पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्र संख्या अधिक होने के नाते सुविधाओं की मांग भी की जाती रही है। इसको देखते हुए बृहस्पतिवार को नीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में केंद्रीय परफार्मेंस ऑडिट टीम कॉलेज पहुंची।
टीम ने कॉलेज की शिक्षण व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही राजनीति विज्ञान, विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय पहुंची। यहां छात्र-छात्राओं का अटेंडेंस रजिस्टर आदि को देखा। इसके बाद टीम ने खेल मैदान, आईटी लैब, कॉमर्स ब्लाॅक का निरीक्षण किया। परफार्मेंस ऑडिट टीम तीन मार्च तक कॉलेज में एक-एक बिंदु की जांच करेगी। इसमें काॅलेज की प्रगति, छात्र संख्या, निर्माण, लैब, पुस्तक, फैकेल्टी आदि शामिल है। साथ ही अब तक कॉलेज को कितने ग्रांट मिले आदि सभी वित्त की भी जानकारी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें