रुद्रपुर जिला सहकारी बैंक में भर्ती संबंधी प्रपत्रों की जांच करती टीम।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिला सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 48 भर्तियां हुईं थी। भर्तियों में धांधली होने के बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक में पहुंचकर संबंधित कर्मचारियों के प्रपत्र खंगाले।
सहकारिता विभाग की ओर से जिला सहकारी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की गई। भर्ती में धांधली मिलने पर जिला सहकारी बैंक में तीन सदस्यीय जांच टीम में विकास रावत, राधेश्याम व अजीत कुमार ने भर्ती संबंधी प्रपत्र खंगाले। बता दें कि, इससे पूर्व वर्ष 2021 में भी सहकारिता विभाग की चतुर्थ श्रेणी भर्ती को निरस्त कर दिया गया था।
उस दौरान भी भर्ती प्रक्रिया में पैसा लेकर अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल करने का आरोप था। उसके बाद शासन स्तर से भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। कुछ माह बाद फिर दोबारा सहकारिता विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया को खोला गया। इसमें जिले में सिक्योरिटी गार्ड के 48 पदों पर भर्ती खोली गई थी। स्टेडियम में करीब 1037 अभ्यर्थियों ने पहुंचकर शारीरिक दक्षता दी।