सितारगंज। डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी और ऑनलाइन जॉब के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से बचने के लिए साइबर सेल और सितारगंज पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर शनिवार को साइबर सेल की टीम ने सितारगंज कोतवाली पुलिस के सहयोग से सिडकुल स्थित पारले-जी कंपनी के कर्मचारियों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया।
साइबर सेल की टीम ने कर्मचारियों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, पासवर्ड सुरक्षा, ओटीपी का सुरक्षित उपयोग, सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने, साइबर बुलिंग के साथ ऑनलाइन पैसा निवेश करने व घर बैठे ऑनलाइन जॉब के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए।
साथ ही, टीम ने ऑनलाइन गतिविधि करते समय सतर्क रहने को कहा।